चरण कमल बंदौ हरी राई लिरिक्स Charan Kamal Bando Hari Rayi Lyrics Shri Ram Bhajan
चरण कमल बंदौ हरी राई,
चरण कमल बंदौ हरी राई।
जाकी कृपा पंगु गिरि लांघे,
अन्धे को सब कुछ दरसाई।
चरण कमल बंदौ हरी राई,
चरण कमल बंदौ हरी राई।
बहिरौ सुनै मूक पुनि बोलै,
रंक चलै सिर छत्र धराई।
चरण कमल बंदौ हरी राई,
चरण कमल बंदौ हरी राई।
सूरदास स्वामी करुनामय,
बार बार बन्दौतिः पायी।
चरण कमल बंदौ हरी राई,
चरण कमल बंदौ हरी राई
*{padding:0;margin:0;overflow:hidden}html,body{height:100%}img,span{position:absolute;width:100%;top:0;bottom:0;margin:auto}span{height:1.5em;text-align:center;font:48px/1.5 sans-serif;color:white;text-shadow:0 0 0.5em black}
यह भी देखें You May Also Like
- सारी दुनिया के अंदर श्याम का पहला नम्बर लिरिक्स Sari Duniya Ke Andar Shyam Ka Pahala Number Lyrics
- पलकों का घर तैयार साँवरे palakon ka ghar taiyaar saanvare श्री खाटू श्याम जी भजन
- प्रेम का धागा तुमसे बांधा ये टूटे ना prem ka dhaaga tumase baandha ye toote na श्री खाटू श्याम जी भजन
- तेरा नाम चल रहा है जय श्री श्याम चल रहा है लिरिक्स Tera Naam Chal Raha Hai Lyrics
- साँवरे प्यारे दर पे तुम्हारे तेरे दीवाने आ गए लिरिक्स Sanware Pyare Dar Pe Tumhare Lyrics
- जब साथ है सांवरा लिरिक्स Jab Sath Hai Sanwara Lyrics
- खाटू वाले जब से शरण तेरी आयी लिरिक्स Khatu Wale Jab Se Sharan Teri Aayi Lyrics
- मेरी आँख भर आई लिरिक्स Meri Aankh Bhar Aayi Lyrics
- मेरे सांवरे रो रो पुकारू तेरा नाम रे लिरिक्स Mere Sanware Ro Ro Pukaru Lyrics
- लखदातार खाटू श्याम जी Khatu Shyam Ji Story in Hindi
Charan Kamal Bando Hari Rai | New Hindi Bhajan Songsराम नाम जाप महिमा : श्री राम नाम जाप की महिमा अपार है।
श्री राम स्तुति महिमा : श्री राम की महिमा अलौकिक है। श्री राम कण कण में व्याप्त हैं। हर जगह श्री राम का ही नाम है। श्री राम का जन्म और पूरा जीवन ही धर्म स्थापना के लिए हुआ था। श्री राम ने हर पग पर संघर्ष किया और सभी मर्यादाओं का पालन भी किया। उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक आदर्श है। श्री राम हैं मर्यादा पुरुषोत्तम।
श्री राम की चारित्रिक विशेषताएं और जीवन आदर्श सभी के लिए अनुकरणीय है। श्री राम को जीवन ऐसा नहीं मिला था जिसमे सिर्फ राजसी ठाट बाठ हों, उनका जीवन संघर्षों का एक अंतहीन क्रम था। श्री राम ने हर परंपरा का पालन किया और उन्हें १४ वर्ष के लिए वनवास जाना पड़ा। उन्होंने सहर्ष इसे स्वीकार किया। विकट परिस्थितियों में वन में रहना और वहां माता सीता का अपहरण हो जाना, रावण से युद्ध करना,वनवास में बाद माता सीता को पुनः खो देना श्री राम के संघर्ष को दर्शाते हैं। इसके विपरीत आज हम जीवन के छोटे छोटे संघर्षों से हार जाते हैं और दुखड़ा रोते रहते है।
श्री राम का जीवन हमें सिखाता है की किस प्रकार से संघर्षों का सामना करते हुए भी हम मर्यादा का पालन करें। श्री राम की जीवन का हर एक कदम एक बड़ी शिक्षा है, जिसे हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। धैर्य, संघर्ष, मर्यादा, सत्यवादिता जैसे जीवन मूल्य हमें श्री राम जी के जीवन से सिखने को मिलते हैं। श्री राम के जीवन महत्त्व उनके संघर्ष की वजह से नहीं वरन उनके द्वारा समस्त बाधाओं और समस्याओं का शिष्टता पूर्वक सामना करने में है। यही जीवन का सार है।
राम पूजा से लाभ : दरअसल मेरा मानना है की आराध्य देव की पूजा से सीधे यह लाभ नहीं होता है की हमें कही गड़ा धन मिल जाएगा, नौकरी लग जायेगी या फिर पद्दोन्नति हो जायेगी , वरन पूजा से हमारा मनोबल बढ़ता है, सकारात्मक विचार आते हैं, खुद के अकेले होने का भाव समाप्त हो जाता है और व्यक्ति आत्मविश्वाश से भर जाता है जिसके सहारे से सम्पन्नता, रोजगार, वैभव और आपसी रिश्तों में मधुरता स्वतः ही आ जाती है, जिसके फलस्वरूप व्यक्ति का जीवन सुगमता से बीतता है। यही रहस्य है पूजा से मिलने वाला लाभ। आप चाहे तो यह समझ सकते हैं की ईश्वर के आहिर्वाद से सारे काम बन जाते है। जब हम श्री राम के चारित्रिक गुणों को अपने जीवन में उतारने के लिए तैयार होते हैं तो हम सुगम जीवन की प्रथम सीढ़ी चढ़ चुके होते हैं।
मन्त्रों के शक्ति को वैज्ञानिक स्तर पर भी परखा जा चूका है। मंत्र दिव्य हैं और हमारे मस्तिष्क को रहस्मय तरीके से जाग्रत कर देते हैं। ये एक प्रकार से विद्युत् तरंगों का निर्माण करते हैं जो मस्तिष्क को उच्चतम सीमा तक सक्रीय कर देते हैं।
श्री राम का एक दिव्य मंत्र है जिसके जाप से आपके जीवन में सम्पन्नता आएगी और आप हर एक बाधा को पार कर लेंगे। यह मंत्र तारक मंत्र है और इस मंत्र के जाप से जातक के सभी दोष मिट जाते हैं और उसमे दया, क्षमा, निष्कामता जैसे दिव्य गुणों का विकास होने लगता है। इस मंत्र के जाप से दूषित संस्कारों का अंत होता है और व्यक्ति आत्मविश्वास से भर जाता है। ये तो हम सब जानते ही हैं की साहस और आत्मविश्वास के सहारे व्यक्ति बड़ी से बड़ी बाधा को भी पार कर सकता है। इस मंत्र की विशेषता है की इसका जाप कोई व्यक्ति कहीं भी कर सकता है। यह मंत्र इतना शक्तिशाली है की इसे “मंत्र राज” और संकटनाशक भी कहा जाता है।
इस मंत्र को सबसे पहले श्री हनुमान जी को नारद मुनि के द्वारा दिया गया था। यह मंत्र जाप करने के लिए बहुत सरल है और इसे कहीं भी जाप किया जा सकता है जिसके लिए किसी विशेष पूजा अर्चना की आवश्यकता नहीं होती बस जातक का हृदय प्रभु भक्ति से भरा होना चाहिए। यह मंत्र व्यक्ति को उसकी इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करने में सहायता करता है और दुःख दर्द और विषय विकारों का अंत कर देता है।
श्री राम जी का दिव्य मंत्र :
श्री राम, जय राम, जय जय राम
मन्त्र की व्याख्या : यह मंत्र उच्चारण में बहुत ही सरल है लेकिन इसके प्रभाव बहुत शक्तिशाली है।
श्रीराम : यहाँ जातक भगवान् श्री राम को पुकारलगाता है।
जय राम : यह श्री राम की स्तुति है।
जय जय राम:यहाँ जातक श्री राम के प्रति पूर्ण समर्पण दर्शाता है।
जय जय राम:यहाँ जातक श्री राम के प्रति पूर्ण समर्पण दर्शाता है।
जीवन के तीन गन सत, रज और तम समस्त बंधनों के कारक हैं। इस मंत्र से इन तीनो पर विजय प्राप्त की जाती है।
यह भी देखें You May Also Like
- अरज सुनो मेरे साँवरिया लिरिक्स Araj Suno Mere Sanwariya Lyrics
- भटकूँ क्यों मैं भला संग मेरे है सांवरा लिरिक्स Bhataku Kyo Main Bhala Lyrics
- रोये जो श्याम का प्रेमी उसे श्याम ही धीर बँधाए लिरिक्स Roye Jo Shyam Ka Premi Lyrics
- तेरा नाम चल रहा है जय श्री श्याम चल रहा है लिरिक्स Tera Naam Chal Raha Hai Lyrics
- साँवरे प्यारे दर पे तुम्हारे तेरे दीवाने आ गए लिरिक्स Sanware Pyare Dar Pe Tumhare Lyrics
- जब साथ है सांवरा लिरिक्स Jab Sath Hai Sanwara Lyrics
- खाटू वाले जब से शरण तेरी आयी लिरिक्स Khatu Wale Jab Se Sharan Teri Aayi Lyrics
- मेरी आँख भर आई लिरिक्स Meri Aankh Bhar Aayi Lyrics
- मेरे सांवरे रो रो पुकारू तेरा नाम रे लिरिक्स Mere Sanware Ro Ro Pukaru Lyrics
- तेरे से ना छिपे हैं हालात ये हमारे लिरिक्स Tere Se Na Chhipe Hain Lyrics
Post a Comment
Post a Comment